जीत हर किसी के नसीब/ दिव्या

जीत हर किसी के नसीब
में कहा होती हैं
कुछ के नसीब में थकावट
भी होती हैं
और कुछ के नसीब में इंतजार भी
कुछ के नसीब में आती हैं
नसीहतें लोगों की
कुछ के नसीब में आती हैं
बाते लोगो की
और कुछ चंद लोगों के नसीब
में गिरती है सफलता
लेकिन किस कीमत पर ?

~ दिव्या

Scroll to Top