तेरा चेहरा बता रहा है, तेरी दासता पुरानी
नारी तेरी कहानी, नारी तेरी कहानी
बेटी है तू किसी की पत्नी है तु किसी की
माँ है किसी की तु है महान दानी
नारी तेरी कहानी, तेरी दासता पुरानी
बेटी के रूप में तुने जुल्मो को सहलिया है
पत्नी के रूप में तुने अग्नि परीक्षादि है
मां के रूप में तुने आचल में छुपा लिया है
नारी तेरी कहानी तेरी दासता पुरानी
दहेज की बेदी पर बलि हो गयी हो जुल्मों और सितम को गले से लगालिया है।
जीवन से तुने संघर्ष करना सिखाया
दुखों को भी झेलना तूने हमें सिखाया
नारी तेरी कहानी तेरी दासता पुरानी
बचपन से ही तूने, मुश्किलो से खेला
बड़ी होकर होकर तूने आँसूओ को झेला
अब क्या मैं बताऊ हाय तेरी कहानी
तेरा चेहरा बता रहा रहा है है तेरी दासता पुरानी
नारी तेरी, कहानी, नारी तेरी कहानी।।
~ संगीता शुक्ला हंसराजपुर प्रयागराज
