सीधी सच्ची मेरी माँ है
भोली भाली मेरी माँ है
ये तो मेरा दिल ही जाने
कितनी प्यारी मेरी माँ है
माँ के होने से मैं जग में
मेरी हस्ती मेरी माँ है
सब पर अपना प्यार लुटाती
नेह – पिटारी मेरी माँ है
इसका कोई तोड़ नहीं है
मंत्र सरीखी मेरी माँ है
ईश्वर जिसके अंदर बसता
नौ देवी सी मेरी माँ है
कहे ‘प्रणय’ ये बड़े गर्व से
मात बसंती मेरी माँ है
~ लव कुमार प्रणय
