शिव जिसके मन विराजे,
विराजे शिवा भी संग !
आशुतोष नीलकंठ प्रभु ,
भरे हिय में हर्ष उमंग !!
शिव की शक्ति हैं शिवा ,
शिव की भक्ति हैं शिवा !
शिवा बिन शिव अकिंचन
शिव को सदा करें नमन !!
गति, मति ,शक्ति के दाता ,
शिव भक्तों के वर प्रदाता !
जड़ चेतन सबके रक्षक ,
काटे शिव जग के कंटक !!
शिवजी की महिमा बड़ी,
शिवा की करुणा महान !
शिवा संग जो करें ध्यान ,
पूर्ण होते सब अरमान !!
~ डा. नीलम पाण्डेय “नीलिमा”
खटीमा, उधम सिंह नगर
उत्तराखंड
