. विश्व भक्ति गीत (विश्व गीत)
छोड़ कर नफरतें करलो मुहब्बत अय ज़मी वालो
यही हथियार बचने का है अब सुनलो ज़मी वालो।
मिटे आतंक दुनियां से, करें सब सामना मिलकर
सभी देशों के राजाओ, खुदी खुदको जगा डालो।
सभी मुल्कों के शासक अब सुलह करलें जरूरी है
मने त्योहार सरहद पर सभी खतरे मिटा डालो।
तुम्हारा साथ न देंगे ये परमाणू पदारथ सब
यही शैतान का धोखा भरम झूंठा मिटा डालो।
बहाओ प्रेम की सरिता बनाओ अब न परमाणु
रखे प्रस्ताव “इंदौरी” सुनो शासक अकल वालो।
✍🏻गायक इंदौरी
(दीपेन्द्र सिंह ठाकुर।)
